रोजाना24न्यूज: वार्ड-53 के अंतर्गत बिक्रमपुरा में स्थित मस्तराम पार्क में युवा भाजपा नेता और आईटी सेल जालंधर के सह संयोजक हनी तलवार ने शक्ति प्रदर्शन किया है। छोटी सी सभा ने बड़ा रैली का रूप धारण किया। हनी तलवार ने सबको साथ लेकर बहुत बड़ा रैली का आयोजन किया। इस रैली में मुख्य तौर पर राणा गुरमीत सोढी उपस्तिथ हुए। उन्होंने कहा कि जालंधर की जनता और पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के झूठे वादों से गैंग आ चुकी है। पंजाब में कानून की व्यवस्था पूरी बिगड़ चुकी है। आम आदमी पार्टी महिलाओं को हजार पर के झूठे सपने दिखा कर सत्ता में आई है और जालंधर की कोई भी ऐसी सड़क नहीं जिसकी दुर्दशा हालत ना हो, जालंधर को स्मार्ट सिटी के फंड पर केंद्र सरकार से 900 करोड रुपए के लगभग पैसे आये, जिसमें से सारा का सारा पैसा जो है नालियों और और फालतू के खर्चों में बर्बाद कर दिया गया है। कच्चे और पक्के मुलाजिमों को वेतन तक देने के लिए जालंधर कॉरपोरेशन के पास कोई पैसा या अन्य साधन नहीं है।

लोकसभा उप चुनाव के उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने कहा कि जालंधर की जनता और पंजाब की जनता त्राहि-त्राहि कर रहे हैं लोगों का आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी से मन भर चुका है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट सुशील रिंकू पर निशाना लगाते हुए कहा कि 1 साल पहले जो इंसान आम आदमी पार्टी के खिलाफ बातें करता था आज वह उसी आम आदमी पार्टी से कैंडिडेट बनकर उनके गुणगान कर रहा है।
आम आदमी के पास कोई भी मुद्दा नहीं है जिससे वह जालंधर और पंजाब की जनता को यह विश्वास दिला सके कि जो लोकसभा चुनाव जीतने के बाद वह जालंधर का कार्य जो प्रगति पर लेकर जा सके।
इस मौके पर युवा नेता हनी तलवार ने इंदर इकबाल सिंह अटवाल को विश्वास दिलाया कि अपने अवार्ड से एक-एक वोट डलवा कर लोकसभा उपचुनाव जिताएंगे। उन्होंने अपना पूर्ण रुप से समर्थन का वायदा किया और रैली स्थल में आने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर अश्वनी खन्ना, हेमंत खन्ना, अश्वनी, रिंकू मोदी, दिनेश खन्ना, युवा कार्यकर्ता सनी दुआ, गौरव कुमार, हसन सोनी, आशीष सहगल, अश्विनी धीमान, हैप्पी, अनुज शारदा, चंदन तलवार, मक्खन सिंह वर्मा, दीपक सरीन, मोनू, दीपाली, गगनदीप सिंह, विजय चढ़ा, राजेश कुमार, अनुपम शर्मा, भुवन मल्होत्रा, राजन चोपड़ा, ब्रिज मोहन कपूर आदि अन्य लोग उपस्तिथ थे।
