रोजाना24न्यूज: कांग्रेस सांसद संतोष सिंह चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा हलके में चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने अपना एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी यह चुनाव पहली बार लड़ रही है भाजपा के जितने भी कार्यकर्ता है, जिन्होंने पार्षद के चुनाव लड़ने वह अभी से ही अपने वार्ड में सक्रिय हैं और अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसी के तहत वार्ड नंबर 53 में सबसे सक्रिय युवा नेता हनी तलवार जोकि भाजपा जिला आईटी के जिला सह संयोजक है। उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। हनी तलवार पूरे वार्ड में घर-घर जाकर इंदर इकबाल अटवाल के पक्ष में वोट मांग रहे हैं।
हनी तलवार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह इस इलाके से पूर्व पार्षद अश्विनी भंडारी को भी साथ में लेकर चले और पूरे वार्ड की टीम के सहयोग के साथ वह चुनाव का प्रचार कर रहे हैं।
हनी तलवार ने कहा कि यह वार्ड नहीं यह मेरा परिवार है और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जालंधर नॉर्थ के पूर्व एमएलए केडी भंडारी को विश्वास दिलाया कि वार्ड नंबर 53 में से वह भारी मतों से इंदर इकबाल अटवाल को लीड दिलवाकर लोकसभा में जरूर भेजेंगे।
वार्ड नंबर 53 में पूरा माहौल भी हनी तलवार के पक्ष में ही जा रहा है जैसे ही चुनावों का बिगुल बजा हनी तलवार ने वार्ड में अपनी सक्रियता और अधिक बढ़ा दी और लोगों के घर घर जाकर मोदी सरकार के कार्य बता रहे हैं और लोगों को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रचार कर रहे हैं।
वार्ड में पूरी तरह से लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं क्योंकि इस चुनावों से ही आने वाले पार्षद के चुनावों की भूमिका लोकसभा के चुनावों में जितने वोट पक्ष में पड़ेंगे उसी से आने वाले पार्षद के चुनावों का एक माहौल बनेगा इसलिए हनी तलवार ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इस मौके पर पूर्व पार्षद अश्वनी भंडारी, हेमंत खन्ना, विजय चड्डा, नीरज मेंगी, दीपक सरीन, हेमंत ढल्ल, अश्वनी खन्ना, गगन वर्मा, बीके भंडारी, राजेश चढ़ा आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
