रोजाना24न्यूज: पप्पी स्वीट शॉप नामक दुकान के बाहर वार्ड-53 से सक्रिय युवा नेता हनी तलवार की तरफ से 38वां वार्षिक लंगर लगाया गया। इस मौके मुख्य रुप से के.डी. भंडारी, अश्विनी भंडारी, कुलवंत शर्मा मुख्य रूप से पहुंचे।

जानकारी देते युवा नेता हनी तलवार ने बताया कि पिछले 35 वर्षों से बैसाखी के उपलक्ष्य में यह लंगर हिमाचल में स्थित श्री महाकालेश्वर काली नाथ मंदिर में लगाया जाता था लेकिन कोरोना के बाद से वहां पर लंगर लगाने के लिए कुछ सख्ती हो गई, जिसको लेकर यह लंगर अब पप्पी स्वीट शॉप की दुकान के बाहर पिछले 3 सालों से लगाया जा रहा है।
हनी तलवार आगे बताया कि इस वार्ड के लोगों की सेवा करना मेरा प्राथमिक कर्म है व हर दम हर पल वार्ड के लोगों की सेवा के लिए तैयार हैं। उन्होंने लंगर में पहुंचे सभी नेतागण एवं पदाधिकारियों का विशेष रूप से धन्यवाद किया। इस मौके पर के.डी. भंडारी, अश्वनी भंडारी, हेमंत खन्ना, अश्वनी खन्ना, विजय पहलवान, तरुण, मम्मी, अनुपम शर्मा, रिंकू मोदी विशेष रूप से उपस्थित हुए।
