रोजाना24न्यूज: थाना दो की पुलिस ने सांई दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दशहरा ग्राउंड से जुआ खेल रहे जुआरियों को काबू किया है। अभी कुछ दिन पहले ही इसी ग्राउंड के नजदीक जुआरियों के ऊपर लुटेरों ने हमला कर गोली चलाई थी और इलाके में दहशत फैल गई थी। इस घटना की सीसीटीवी मीडिया में वायरल हो चुकी है। जुआरियों को ना तो पुलिस का डर है और ना ही लुटेरों का। पुलिस जुआरियों के ऊपर मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
