तरनतारनः
ऑपरेशन अमृतपाल को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। अब फिरोजपुर और तरनतारन जिले में कल दोपहर 12 बजे तक इंटनेट सेवाएं बंद कर दी गई। वहीं पंजाब के जिला अजनाला, मोहाली, मोगा, संगरूर सहित सभी जिलों पर इंटरनेट की सर्विस को बहाल कर दी है। गौर हो कि अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब भर में छापेमारी की जा रही है। ऑपरेशन अमृतपाल सिंह के दौरान पंजाब का माहौल खराब ना हो इसी के चलते पहले 18 मार्च को पंजाब भर में इंटरनेट को बंद कर दिया था। हालांकि 3 दिन बाद इंटरनेट सेवाएं कुछ जिलों को छोड़कर बहाल कर दी गई थी। लेकिन आज फिर से 2 जिलों पर लगी पाबंदी को बढ़ा दिया है तांकि राज्य का माहौल खराब ना हो सके।
