Vector illustration of the badge with breaking news.
रोजाना24न्यूज: अगर आप किसी जरूरी काम के लिए कोर्ट जा रहे है, तो यह ख़बर आपके लिए अहम है। दरअसल, आज कोर्ट में कोई काम नहीं होगा। बार एसोसिएशन ने नो वर्क डे का ऐलान किया है। सभी वकील अपने एक युवा साथी देविंदर सिंह के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। जिसके चलते बार एसोसिएशन ने शोक में ‘नॉ वर्क डे’ का फैसला लिया है।
युवा एडवोकेट देविंदर सिंह के निधन के बाद जालंधर बार एसोसिएशन की एक आपात बैठक बुलाई गई। बैठक बार जालंधर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट आदित्य जैन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि सभी वकील एडवोकेट देविंदर के अंतिम संस्कार में एक बजे लद्देवाली श्मशान घाट पर शामिल होंगे।
बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से यह भी फैसला लिया कि एडवोकेट देविंदर सिंह के शोक में आज कोर्ट में ‘नॉ वर्क डे’ रखा जाएगा। जालंधर बार एसोसिएशन ने नॉ वर्क डे पर न्यायिक अधिकारियों और अपने अधिवक्ताओं से भी अपील की है कि वह दुख की इस घड़ी में साथ दें।
