जालंधर : गुरु रविदास चौक में उस समय गर्म माहौल देखने को मिला, जब एसआई राजकुमार व उनके 2 साथियों द्वारा नाका लगाया हुआ था। पुलिस मुलाजिमों ने एक्टिवा सवार PB08-ES-1427 जिस पर दो युवक सवार होकर रविदास चौक की तरफ आ रहे थे पुलिस मुलाजिमों ने उनको हाथ देखकर रोका वह उनसे एक्टिवा के कागज दिखाने के लिए कहा।

तो युवक कागज दिखाने की बजाए एएसआई राजकुमार व उनके साथियों से बहस बाजी करने लगे व उनको कहने लगे कि हमारे कागज घर में पड़े हुए हैं व मंगवा कर दिखाते हैं, जिस कारण एएसआई राजकुमार ने उनको कहा कि सर आप अपने कागज दिखा दे वरना चालान करना पड़ेगा पर वह युवक राजकुमार से बहसबाजी करते नजर आए।

बार-बार युवकों से एक्टिवा के कागज मांगने पर युवकों का एक ही उत्तर पुलिस मुलाजिमों को दिया गया कि हमारे कागज घरवाले लेकर आ रहे हैं व काफी सामने होने पर भी कागज न आ सके व पुलिस मुलाजिमों को उंगली दिखा कर बात करते नजर आए।

आखिर ऐसी राजकुमार ने एक्टिवा सवार युवक लोवेश कुमार का हेलमेट का चालान कर दिया जिसको देखकर युवक और गुस्से में आ गए और कहने लगे की इनके चालान काटने की वीडियो बनाओ पर उनके धमकियां देने के बावजूद भी युवक कुछ ना कर सके व नराश होकर अपना चालान कटवाकर अपने घर चले गए, जिससे एएसआई राजकुमार ने लोगों से बिनती की जब भी आपको पुलिस मुलाजिम कागज दिखाने के लिए कहे तो आप उनका साथ दें व कागज दिखाएं नाकि बहस बाजी करें।
