रोजाना24न्यूज: महानगर से दुखद खबर सामने आई है। जालंधर के पूर्व मेयर और वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील ज्योति का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज दोपहर अचानक उनका अस्पताल में देहांत हो गया। इसी के चलते आज सर्किट हाउस जालंधर में दोपहर 3:15 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी गई है। गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें हार्ट प्राब्लम हुई थी। तब से वह बीमार चल रहे थे।
