प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा महामंत्री जीवन गुप्ता सहित सभी वरिष्ठ नेता होंगे बैठक में शामिल: सुशील शर्मा
जालंधर 5 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में 6 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) की नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों की जिला कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय के.एल. सहगल मेमोरियल हॉल टी.वी. सेंटर के सामने आयोजित होगी भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि इस कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं जोनल इंचार्ज जीवन गुप्ता, भाजपा जालंधर के प्रभारी लुधियाना के पूर्व अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल सहित सभी वरिष्ठ नेता इस बैठक में भाग लेंगे।
सुशील शर्मा ने बताया कि इस बैठक में भाजपा जालंधर (शहरी) के आने वाले आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा होगी इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी, जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, मनीष विज, वरुण कंबोज (हनी), दर्शन भगत, गुरविंदर सिंह लांबा, जिला सचिव अमित भाटिया, अश्विनी अटवाल, योगेश मल्होत्रा, प्रवक्ता बृजेश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष हितेश स्याल, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू शर्मा उपस्थित थे।
