रोजाना24न्यूज: कोरोना संकट के दौरान जब लोग घरों से बाहर निकलने से डरते थे ऐसे समय में जालंधर के वरिष्ठ समाज सेवक मनीष जैन ने बिना डरे जालंधर के कई मुहल्लों में सेनीटाइज का छिड़काव कर कोरोना वायरस को हवा में फैलने से रोका व लोगों को वैक्सीन लगवाने व मास्क पहनने के लिए जागरूक किया।
इस मौके पर सेंटर हलका के विधायक रमन अरोड़ा ने अपने कार्यालय में एसीपी निर्मल सिंह के साथ वरिष्ठ समाज सेवक मनीष जैन को लोगों के प्रति सामाजिक कार्य को देखते हुए राज्यपाल व जिला प्रशासन की तरफ से सम्मान पत्र के साथ सम्मान का प्रतीक मैडल दिया।
इस मौके विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि कोरोना काल में जिन लोगों ने अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की मदद की वह वास्तविक में कोरोना योद्धा है।
