रोजाना24न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके सुशील शर्मा, भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत, पूर्व विधायक केडी भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी की अगुवाई में समाज सेवक योगेश मल्होत्रा और पूर्व पार्षद सुनंदा मल्होत्रा ने साथियों समेत भाजपा परिवार में घर वापसी की है।
योगेश चंदर मल्होत्रा, व्यास राणा, मुकेश बाबा, सतनाम सिंह डीसी, नितिन महाजन, मुनीश महाजन, अभी महाजन, जसविंदर अरोड़ा, बल्लू, करन आदि नौजवानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया। महेंद्र भगत ने कहा कि कार्यकर्ताओं में भाजपा में शामिल होने का जोश है, जैसे-जैसे नगर निगम चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे लोग भाजपा में शामिल होते जाएगें, क्योंकि पंजाब की जनता को सब पता चल चुका है कि भगवंत मान की आप सरकार ने पंजाब वासियों के लिए कोई काम नहीं किया है।
पंजाब में लोग अन्य पार्टियों से हुए तंग सुशील शर्मा
जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि पूरे देश में लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। पंजाब में भी लोग अन्य सभी पार्टियों से तंग आ चुके है। भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियां घर घर पहुचाने में लगा हुआ है। आज उसी नीतियों को देखते हुए कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए है।
योगेश मल्होत्रा ने पार्टी का किया धन्यवाद
भाजपा में घर वापसी करने पर योगेश मल्होत्रा ने पार्टी का धन्यवाद किया और कहा कि भाजपा की मजबूती के लिए दिन रात काम करेंगे। इस अवसर पर जिलाधक्ष सुशील शर्मा, पूर्व जिलाधक्ष रमन पब्बी, राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर, मंडल अध्यक्ष दविंदर भारद्वाज, कुणाल शर्मा, कुमद शर्मा, दविंदर अरोड़ा, गौरव जोशी, रमेश महाजन, राकेश भोला, राजेश अरोड़ा, पंकज मल्होत्रा, मुनि लाल, अरुण हांडा आदि अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
