जालन्धर: हर वर्ष की तरह इस बार भी नववर्ष के उपलक्ष्य पर करतार बस सर्विस के कार्यलय में वार्षिक सुखमनी साहिब के पाठ का भोग डाला गया, जिसमें पंजाब के महशूर रागियो ने अपने शब्दों से संगतो को निहाल किया। इस सामरोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व् पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी और नार्थ हल्के के विधायक जूनियर अवतार हैनरी ने पूरे परिवार सहित गुरु के चरणों में हाजिरी लगाई।

हैनरी ने नव वर्ष 2023 के लिए पंजाब वासियो को बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि और अच्छी सेहत के लिए की कामना की। उन्होंने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की आज नए साल का पहला दिन है इसकी शुरआत पोस्टिव होनी चाहिए तभी 2023 जिंदगी को एक नया आयाम दे पाएगा। उन्होंने कहा कि नववर्ष एक अच्छा अफसर है खुद के जीवन को बेहतर बनाने का इसलिए नए वर्ष में अपने लक्ष्य को निर्धारित कर ले और उसे पूरी तन्मयता के साथ हासिल करने के लिया प्रयासरत रहे।
विधायक हैनरी ने समूह क्षेत्र निवासियों को नववर्ष की बधाई दी और कहा नववर्ष की शुरआत भगवान् के नाम से होनी चाहिए क्योंकि भगवान ही मनुष्य के सभी कार्यो को सिद्ध करते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए विकास और उत्थान के अनेक कार्य किए है।
नववर्ष में सभी को ऐसा सकंल्प लेकर कार्य करने की जरूरत है। जिससे समाज, देश और प्रदेश का चहुमुखी विकास हो। इस सामरोह में हैनरी की धर्मपत्नी हरिंदर कोर, हरसिरत कोर, जोरावर सिंह, राजिंदर कोर, रेहमत संगेड़ा सहित ब्लाक प्रधान, पार्षद, पूर्व पार्षद, कार्यकर्ताओ और करतार बस सर्विस के समूह कर्मचारी मौजूद थे।
