लुधियानाः अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के पीए पंकज मीनू मल्होत्रा ने आज विजिलेंस के आगे सरेंडर कर दिया है। सुबह ही पंकज मीनू अपने परिवार के साथ विजिलेंस दफ्तर पहुंचे और उन्होंने एसएसपी के समक्ष सरेंडर किया। गौरतलब है कि पंकज मीनू मल्होत्रा 4 महीने से भगौड़ा चल रहे थे। इस मामले की 24 दिसंबर को सुनवाई होनी है।
मीनू पंकज मल्होत्रा के सरेंडर करने के बाद इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। मीनू पंकज मल्होत्रा इस केस का मुख्य सूत्रधार रहा है और तेलुगु राम ठेकेदार के खिलाफ विजिलेंस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री के पीए रहे मीनू पंकज मल्होत्रा को नामजद किया गया था जिसके बाद वह लगातार फरार चल रहा था
