लुधियानाः शहर से बड़ी ख़बर सामने आई है। आज सुबह ही आईटी विभाग की ओर से कई ज्वैलर्स के शोरूम पर दबिश दी गई है। वहीं जेबीएस ग्रुप के बाहर भी पुलिस तैनात की गई है। बताया जा रहा है कि आईटी विभाग की ओर से कई ज्वैलर्स के शोरूम के साथ शोरूम के मालिकों के परिसरों पर कार्रवाई करते हुए रिकार्ड खंगाले जा रहे है। इंकम टैक्स की टीम के साथ पुलिस के जवान भी तैनात हैं। वहीं आज जालंधर में आईटी की टीम की ओर से ज्वैलर्स के शोरूम में दबिश दी गई है।
