जालंधर : श्री खाटू श्याम बाबा जी और बालाजी महाराज की शोभायात्रा 27 नवंबर दिन रविवार को दोपहर 2:00 बजे बलदेव नगर से शुरू होगी । यह शोभायात्रा जालंधर वासियों के लिए बहुत ही पवित्र होगी जिससे आप सभी इस शोभायात्रा में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त करें।
इस शोभायात्रा में बालाजी के स्वरूप भी बनाए जाएंगे जो देखने योग्य होंगे। यह शोभायात्रा अलग-अलग जगह से होती हुई मोहल्ला किशनपुरा, बलदेव नगर में समाप्त होगी। इसके दौरान 30 नवंबर को बलदेव नगर, किशनपुरा में शाम 6:00 बजे से श्री खाटू श्याम एवं बालाजी का अलौकिक कीर्तन भी करवाया जाएगा। इस मौके गायक दीपक गुप्ता और लाडली दास (जालंधर वाले) मुख्य रूप में पहुंचकर भजन कीर्तन करेंगे और आलौकिक कीर्तन की आरती के बाद लंगर भी लगाया जाएगा, जिसमें सेवादार मुख्य रूप से सेवाकर खाटू श्याम एवं बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
इस मौके पर मोहल्लावासी एवं जालंधर के लोगों इस आलौकिक कीर्तन में आमंत्रित किया जाता है कि आप भी इस पावन कीर्तन में पहुंचकर श्री खाटू श्याम एवं बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त करें l
