रोजाना24न्यूज: सेन्ट्रल से पूर्व विधायक व कांग्रेस के सीनियर नेता राजिंदर बेरी को हाईकमान द्वारा जिला कांग्रेस की कमान एक बार फिर से सौंपी गई है। बेरी पहले भी कई बार पार्षद, शहरी कांग्रेस के प्रधान और विधायक के रूप में जनता की सेवा कर चुके है। आज जिला कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रधान बनकर राजिंदर बेरी ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी से आशीर्वाद लिया और उत्तरी हल्के के विधायक व आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर हैनरी से मुलाकात की। हैनरी ने बेरी को मातारानी की चुनरी भेंट करते हुए ईश्वर से उनके उज्व्वल भविष्य की कामना की।इस दौरान राजिंदर बेरी ने कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा की कांग्रेस पार्टी ने जो जिम्मेवारी मुझे सौंपी है और मुझे पूरा यकीन है की हम सभी एकत्रित होकर पूरी मेहनत, लगन व पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा के साथ कांग्रेस को और मजबूत करेंगे और अगामी नगर निगम चुनाव में भारी बहुमत से जीत प्राप्त करेंगे। इस मौके पर विधायक जूनियर अवतार हैनरी, एनएसयूआई के प्रधान गौरव शर्मा नोनी, सुरिंदर शिंदा, विशाल गिल, नोना कपूर, ब्रिज पलटा, अनिल नीटा, सुमित बेरी, अश्वनी पलटा, करण, रमित दत्ता, अजय आनंद, मनोज आनंद, कन्नू मोदी, प्रवीण राजा, पारस अरोड़ा आदि उपस्थित थे।
