जालंधर : बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे मानव जीवन, जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उक्त बात जालंधर सैंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा ने वार्ड-12 के श्री नंदी केश्वर शिवालया के पास डायमंड सिटी दकोहा रोड़ ढिलवां में पौधरोपण करते हुए कही।

उन्होंने वार्ड वासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रदूषण को कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें ताकि हमारा वार्ड व शहर हरा भरा रहे, जितने अधिक पेड़ होंगे, पर्यावरण उतना ही स्वच्छ होगा।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पेड़ पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के साथ ही हमें आक्सीजन भी देते हैं। जीवन में प्रत्येक मानव को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढ़ियों का अधिकार है। इस मौके पर वार्ड नम्बर 12 के युवा आप नेता गौरव अरोड़ा, बंटी, बारु, काला, बब्बू, राजा प्रधान, तश्वीर कौर, बबिता रानी, हनी भाटिया, पिंका प्रधान, राजिंदर बुट्टा इत्यादि इलाका निवासी उपस्थित थे।
