जालंधर (R24N): श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल के द्वारा कार्तिक मास की पावन बेला में मंगलमय प्रभातफेरी रामामंडी कैंट से बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह पूर्वक रिया दीदी के निवास स्थान से आरंभ हुई संकीर्तन का शुभारंभ दीपक शर्मा, आदर्व शर्मा, हर्ष शर्मा, गोबिंद शर्मा, तापस प्रभु, लक्की, सनी दुआ ने मंगलाचरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना से किया प्रभातफेरी का मुख्य उद्देश्य हर घर घर, गली गली, में श्री चैतन्य महाप्रभु जी द्वारा दी गई शिक्षाओं को हरि नाम के माध्यम से घर-घर पहुंचाना है।

निताई प्रभु ने सभी को कार्तिक मास में एक नियम, सेवा लेने का संकल्प कराया और कहा कि इस मास में ठाकुर जी को दीपदान, हरिनाम, दामोदर अष्टकम,और याम कीर्तन करने का बहुत लाभ है हमें यह मनुष्य जीवन जो मिला हैं इसका हमें भरपूर लाभ उठाना चाहिए और हरि भक्ति में लगना चाहिए तापस प्रभु ने जय राधे, जय कृष्ण, जय वृंदावन, दीपक शर्मा ने रघुपति राघव, राजा राम, पतित पावन सीता राम, मिश्री से मीठो, नाम हमारी राधा रानी को,अश्विनी सेठी ने हरे कृष्ण महामंत्र करते हुए सभी को हरिनाम के साथ जोड़ा भक्त वृन्द संकीर्तन में झूमते हुए प्रभु नाम संकीर्तन का आनंद लें रहे थे।

प्रभातफेरी रिया दीदी के निवास स्थान से होती हुई शिव मंदिर रामामंडी, पुनीत, डॉलसी, भुवन, सुनीता के निवास स्थान से होती हुई नगर की परिक्रमा कर वापिस रिया जी के निवास स्थान पर संकीर्तन के साथ संपन्न हुई प्रभातफेरी का इलाका निवासियों ने रंगौली बनाकर, पुष्प वर्षा करते हुए ठाकुर जी की आरती के साथ भव्य स्वागत किया। इस मंगलमय प्रभातफेरी में भाग लेते भक्त समीर कक्कड़, सनी दुआ, आकाश मल्होत्रा, यांकिल कोहली, आदित्य मग्गो, बॉबी मेहता, राकेश मग्गो, सागर, निखिल, शाश्वत, गौरी, रजनीश, वल्लभ,नीतू शर्मा, नीलम, ताम्पा, राम कृपाल, शिवानी, सुरजीत, मनोज, अभय, शिवानी, पीयूष, जानकी, कुसुम, निशा, कृष्णा, मोनिका के साथ-साथ और भी भक्त इस मंगलमय प्रभातफेरी का आनंद लेते हुए प्रभु भक्ति में लीन हो मस्ती में झूमते हुए नृत्य कर रहे थे प्रभातफेरी के बाद भगवद प्रसाद की व्यवस्था भी भक्तों की तरफ़ से की गई सभा के सदस्य यांकिल कोहली ने बताया कि प्रभातफेरी की श्रृंखला बीस नवम्बर तक निरंतर चलेगी।
