जालंधर (R24N): किला मोहल्ला के निवासी रमन मल्होत्रा के घर पर मोहल्ले के मुद्दों को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें नॉर्थ हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल भी पहुंचे। रमन मल्होत्रा ने दिनेश ढल्ल का स्वागत करते हुए उन्हें किला मोहल्ला की पिछले काफी समय से चल रही समस्याओं के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि मोहल्ले में साफ सफाई की समस्या, सीवरेज जाम की समस्या और अन्य समस्याओं को लेकर हम पिछली सरकारों से कह-कह कर थक चुके हैं पर आज तक समस्या का हल नहीं हुआ। आज मोहल्ला वासियों ने दुखी होकर आम आदमी पार्टी के नॉर्थ हलका इंचार्ज से समस्या दूर करने की गुहार लगाई है।
समस्या सुनने के बाद दिनेश ढल्ल ने कहा कि जो पिछली सरकारें नहीं करवा सकी वह हम करवाकर दिखाएंगे। हर समस्या को दूर किया जाएगा और किला मोहल्ला को समस्या मुक्त बनाया जाएगा। इस मौके पर हैप्पी, शाम मल्होत्रा, शिवम, केशव मल्होत्रा, भारत भूषण, अमित बाहरी, तरुण वर्मा, जय गोपाल कपूर आदि अन्य लोग मौजूद थे।
