Oplus_131072
फिरोजपुर (R24N): प्रॉपर्टी कारोबारी एवं फाइनेंसर अमनदीप सिंह ने 2 बेटियों और पत्नी को गोली मारकर खुद भी सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सुबह जब सफाई करने वाली घर आई और उसने दरवाजा खटखटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

सफाई वाली ने घर के ऊपर रहने वाले किराएदार को फोन कर पूछा। तब उसने किराएदारों के कहने पर घर के मालिक को फोन किया। फिर भी घर के अंदर फोन बजता रहा, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया और न ही किसी ने दरवाजा खोला।

इससे उन्हें शक हुआ कि कहीं उन्हें गैस तो नहीं चढ़ गई। मगर, जब वे नीचे आए और दरवाजा तोड़ा तो पता चला कि सबकी मौत हो चुकी है। अमनदीप के अलावा उसकी पत्नी जसवीर कौर, बेटी मनवीर (10) और परनीत (6) का शव पड़ा था। पुलिस ने मौके से पिस्टल भी बरामद कर लिया है।
सभी को एक-एक गोली लगी है : एसएसपी
SSP भूपिंदर सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस चेक कर रही है कि इसमें कहीं कोई और बात तो नहीं है। यह घटना हरमन नगर में हुई। SSP ने कहा कि पड़ोसी करनजीत ने सुबह घर का दरवाजा खोला। उन्होंने अमनदीप सिंह के हाथ में पिस्टल देखा। हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। अमनदीप सिंह फाइनांस का काम करता था और मकान बनाकर बेचता था।
SSP ने आगे कहा कि अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। घर को अंदर से बंद किया हुआ था इससे घटना की सच्चाई सामने आएगी। सभी को एक-एक गोली लगी है।
अमनदीप अमनदीप ने जल्दी ही सैलून शुरू करना था। काम लगभग पूरा हो चुका था। वह अपने माता-पिता से अलग रहता था। माता-पिता उसी शहर में अलग मकान में रहते हैं।
