जालंधर (R24N): नए साल के उपलक्ष्य में प्रधान अंकुश सभरवाल पावन वाल्मीकि तीर्थ ऐक्शन कमेटी (रजि.) पंजाब की ओर से मुहल्ला किशनपुरा में विशाल सत्संग एवं लंगर 4 जनवरी को करवाया गया। नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान राजन शर्मा अपने साथियों सहित पहुंचे भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और विशाल सत्संग में भगवान वाल्मीकि जी के भजनों से गायक पवन द्रविड और राकेश रही ने प्रभु का गुणगान किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान मुख्य अतिथि रूप में पहुंचे।
इस दौरान युवा नेता राजन शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। धार्मिक स्थल समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं और लोगों में नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं।
उन्होंने कमेटी को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस तरह के आयोजनों से समाज में शांति, एकता और सहयोग की भावना बढ़ती है, जो किसी भी शहर की मजबूती का आधार होती है। इस मौके पर अंकुश सभरवाल, पंकुश सभरवाल, विनय, अरविंद, नितिन, आशीष, सौरव, संदीप, कनु, ऋषभ भाटिया, राहुल चौहान, गगनदीप, अमन भगत, मनीष कुमार, हिमांशु, चाहत शर्मा, हनी मेहरा आदि मौजूद थे।
