जालंधर (R24N): पिछले काफी लम्बे समय से राजनीती में एक्टिव भाजपा युवा नेता हतिंदर तलवार हनी एक बार फिर से सक्रिय हो गए है। हनी तलवार भाजपा के सबसे युवा सक्रिय नेता है पिछले 20 वर्षो से भाजपा के साथ जुड़े हुए है और कई सामाजिक संस्थाओ के साथ जुड़े हुए है। भाजपा में रहते हुए कई पदों पर सेवाएं दे चुके है।

वर्तमान में हनी तलवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार कौंसिल की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत ने पंजाब की टीम में उपाध्यक्ष नियुक्त किया। आरती राजपूत ने कहा कि हनी तलवार एक बहुत तेज तरार युवा है और पिछले काफी लम्बे समय से समाज की सेवा कर रहे है।
आरती राजपूत ने कहा कि हनी तलवार के इन्ही जज़्बों को देखते हुए उनको पंजाब के उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। आरती राजपूत ने बताया कि हनी तलवार शहर के प्रसिद उद्योगपति भी है उनका पप्पी स्वीट्स के नाम से माता चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरां गेट के पास 1957 से व्यापार है और समाज को आज के वक़्त में अच्छे परिवारों के लोगों की ज़रूरत है जो आगे आकर समाज की सेवा कर सके।
जानकारी देते नवयुक्त पंजाब उपाध्यक्ष हनी तलवार ने कहा कि वह अपना हर संभव योगदान इस कौंसिल को समाजसेवा करने के रूप में देंगे, जैसे वो राजनीति में आज तक कई लोगों और परिवारों की सेवा करते आए है उसी तरह वह अब इस कौंसिल में रह कर समाज सेवा का काम पूरे तन मन धन से करेंगे।
हनी तलवार ने कहा कि समाज में किसी को भी कोई दिक्कत आती है या मानव अधिकारों को लेकर किसी को कठिनाई आती तो पूरे पंजाब में कोई भी उनसे सम्पर्क कर सकता है समाज की भलाई के लिए वो दिन के 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।
इस मौके पर जालंधर और पंजाब की टीम की तरफ से उनका टीम में स्वागत और सम्मानित किया, जिसमें विशेष तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत, सिमरनजीत अरोड़ा, जगजीत सिंह लकी पंजाब प्रधान अल्पसंख्या मोर्चा, लखविंदर कौर, अमनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, गौतम, इंदरजीत चावला, अनीता कपूर, जिला प्रधान दीपक भल्ला, प्रिया महिला मोर्चा अध्य्क्ष जालंधर, चन्दन राखिजा अमरजीत सिंह,अनुपम शर्मा और अन्य उपस्तिथ थे।
