जालंधर (R24N): श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने श्रीमद् भगवत गीता भेंट करते हुए करतार सिंह को डीएसपी बनने पर शुभकामनाएं दी और साथ में महामंत्र करते हुए ठाकुर के श्री चरणों में प्रार्थना कि हमारे करतार अपनी ड्यूटी को अच्छे ढंग से करते हुए समाज की ओर वैष्णव भक्तों की सेवा करते रहे इसके साथ ही राधा रानी जी का प्रसादी गलवस्त्र यनकील कोहली ने दिया। इस अवसर पर सनी दुआ, अनुपम शर्मा, सूरज संगर, यनकील कोहली, आयुष हांडा भी साथ में मौजूद रहे।
