Oplus_131072
जालंधर (R24N): वार्ड नंबर 4 के हरदयाल नगर में पिछले 10 दिन से सीवेरज बंद पड़ा है। लोगों ने बहुत बार क्षेत्र के पार्षद जागीर सिंह को शिकायत दी, लेकिन पार्षद पार्षद ने समस्या का हल नहीं करवाया, जिसको देखते हुए क्षेत्रवासियों ने भाजपा के युवा नेता प्रशांत गंभीर को इस समस्या के बारे में बताया, जिस पर भाजपा के युवा नेता प्रशांत गंभीर ने तुरंत नगर निगम कमिश्नर से बात की और सीवरेज चालू करने के लिए कहा। जानकारी देते प्रशांत गंभीर ने बताया कि पंजाब में लगभग पिछले 4 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है और पिछले लगभग 1 साल से इस क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का पार्षद है। पिछले 4 साल से ना तो क्षेत्र में कोई भी विकास हुआ है और पूरे के पूरे क्षेत्र का सीवेरज भी बंद है और क्षेत्र में 15 दिन से पीने का पानी भी नहीं आ रहा। भाजपा नेता चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नगर निगम द्वारा कल तक सीवरेज एवं पीने का पानी चालू नहीं किया गया तो वह शुक्रवार को जालंधर नगर निगम के मेयर एवं कमिश्नर के दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
