जालंधर (R24N): जिला बार एसोसिएशन, जालंधर की ओर से सीजीएल सुपर स्पेशलिस्ट चेरिटेबल अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। अस्पताल की ओर से डॉ. मुकुल गुप्ता (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट), डॉ. गुरप्रिया आनंद (ब्लड ट्रांसफ्यूजन स्पेशलिस्ट) और एडवोकेट कंवलजीत सिंह हुंदल (लीगल एडवाइजर) टीम के साथ मौजूद रहे। शिविर की शुरुआत कार्यवाहक अध्यक्ष राम छाबड़ा और सचिव रोहित गम्भीर ने की।
इस मौके पर अवसर पर सूरज प्रताप (जूनियर वाइस प्रेसिडेंट), साहिल मल्होत्रा (जॉइंट सेक्रेटरी), सोनालिका (असिस्टेंट सेक्रेटरी), पूर्व अध्यक्ष गुरमेल सिंह लिधड़, पूर्व अध्यक्ष आदित्य जैन, पूर्व सचिव सतनाम सिंह, पूर्व सचिव पृतपाल, पूर्व सचिव रतन दुआ, विजय, राकेश धीर, अमरिंदर सिंह थिंद, जतिंदर कालर, रोहन लूथरा, अमृतपाल भराज समेत अन्य मौजूद रहे। खूनदानियों को सम्मानित करते एसोसिएशन के पदाधिकारी।
