Oplus_131072
जालंधर (R24N): पंजाब के जालंधर में 20 साल की नौकरानी की मौत के मामले में AAP नेता एवं पूर्व पार्षद पर एक साल बाद हत्या का केस दर्ज हुआ है। मामले में पूर्व पार्षद के अलावा उसकी मां, युवती की बुआ व एक अन्य युवक भी शामिल है।

मामला शहर की पॉश कॉलोनी शिव विहार में उत्तर प्रदेश की युवती के फंदे पर लटके हुए मिले का है। 31 अगस्त 2024 को नौकरानी निकिता की मौत हुई थी।
इस मामले में AAP नेता व पूर्व पार्षद रोहन सहगल, उसकी मां नगीना सहगल, मृतक की बुआ कृष्णा वर्मा और एक शख्स शिव पर मर्डर करने के आरोप लगे थे। तब से अब तक इस मामले में तफ्तीश चल रही थी। अब इन चारों पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
UP कोर्ट में दायर किया केस : जालंधर पुलिस की तरफ से 1 साल से आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई थी। अब UP से भेजी गई जीरो FIR को लेकर केस दर्ज किया गया है। UP के बृजमनगंज के गांव निबोरिया लोकाहवा के रहने वाले 42 साल के सूरत वर्मा ने UP की अदालत में केस दायर किया था।
पिता ने कहा-बेटी की हत्या हुई : इतना ही नहीं उप पुलिस में भी इसे लेकर शिकायत दी गई थी। पिता ने आरोप लगाया था कि जब वे आए तो पता चला कि बेटी का शव फंदे से लटका मिला था। बेटी ने आत्महत्या नहीं की थी, उसकी हत्या की गई थी। बेटी की हत्या कर शव लटकाया गया था।
जालंधर पुलिस पर सुनवाई न करने के आरोप : लड़की के पिता सूरत वर्मा ने आरोप लगाया कि जालंधर पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। इतना ही नहीं रोहन सहगल और कृष्णा ने जान से मारने की धमकियां दीं। वे बेटी का अंतिम संस्कार कर यूपी लौट गए थे। बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए यूपी में कानूनी लड़ाई शुरू की थी।
