नई दिल्ली (R24N): लाल किले के पास i20 कार में जोरदार धमाका हुआ है। ब्लास्ट में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 24 लोग घायल हुए हैं। धमाके की वजह साफ नहीं है, लेकिन इसके बाद दिल्ली समेत मुंबई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार इस धमाके में ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल किया गया है।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि सोमवार शाम 6.52 बजे फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती में कार में धमाका हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी 3 और गाड़ियां जल गईं।
घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं NIA और NSG को भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। पीएम मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से बात की और जानकारी ली।
