Oplus_131072
जालंधर (R24N): बारिश के कारण हर गली, मोहल्ले, चौक में लोग परेशान हैं। वही बारिश के कारण किशनपुरा मंदिर वाली गली नंबर-1 नजदीक संतोषी माता मंदिर के पास धर्मपत्नी सुखविंदर कौर स्वर्गीय जसविंदर सिंह के घर की छत गिर गई। इस मौके पर वार्ड नंबर 73 के पार्षद स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे।

पार्षद ने जालंधर के मेयर विनीत धीर से बात की और उन्होंने मौके पर अपनी टीम के सदस्यों से बात कर अपनी टीम को सुखविंदर कौर के घर मौके का जायजा लेने के लिए भेजा। मेयर विनीत धीर ने डीसी हिमांशु अग्रवाल से भी इस विषय बारे बात की। मेयर ने नगर के पटवारी से भी बात की और पटवारी मौके पर स्थिति का जायजा करने पहुंचे।

