Oplus_131072
जालंधर (R24N): स्वतंत्रता सेनानी, आदर्शों के प्रतिबिन्ध, देश की अखण्डता के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले पूज्य मार्गदर्शक अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 44वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान कैम्प लगाया गया।

31 अगस्त 2025 प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक लक्की ऑयल कैरियर, गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू जालन्धर में नौजवान एकता ग्रुप की तरफ से राघव हांडा ने अपने साथियों ने साथ रक्तदान किया। जानकारी देते राजन शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है नौजवान साथियों को आगे बढ़कर आना चाहिए। हमारा रक्त किसी भी जरूरतमंद की जान बचा सकता है देश में ऐसे कार्य होने चाहिए।
