जालंधर भाजपा शहरी ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर की अहम बैठक
जालंधर (R24N): भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जिला भाजपा पदाधिकारियों की अहम बैठक तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में संपन्न हुई।इस मौके सुशील शर्मा ने कहा कि 13 अगस्त 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आजादी के अमृत महोत्सव को पूरे भारत में उत्साह से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में देशप्रेम की भावना को जागृत करना, राष्ट्र के प्रति सम्मान को दर्शाना है।

उन्होंने कहा कि हमें यह आजादी बलिदानों,संघर्षों और महान स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत मिली है। सुशील शर्मा ने सभी जालंधरवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और 13 से 15 अगस्त के बाद बीच अपने घरों, दुकानों पर तिरंगा लगाकर देशप्रेम की भावना को और मजबूत करें।इस मौके पर सभी भाजपा नेताओं ने माता वैष्णो देवी जाने के लिए बंदे भारत का जालंधर में स्टॉपेज करवाने के लिए मोदी सरकार का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि अब जालंधर से दो दो बंदे भारत ट्रेनें एक सीटी और दूसरी कैंट स्टेशन से होकर गुजरेगी जोकि जालंधर वासियों के लिए सौगात है। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को जालंधर पहुंचने पर बंदे भारत ट्रेन का भव्य स्वागत किया जायेगा।इस मौके सुशील शर्मा ने बताया कि पंजाब भाजपा 16 अगस्त को लैंड पुलिंग के खिलाफ जमीन बचाओ,किसान मजदूर बचाओ यात्रा का आगाज़ पटियाला से करेगी, जिसमें जालंधर की 1000 एकड़ भूमि वाले गावों कुक्कड़ पिंड, अलीपुर,रहमान पुर,कोट कला, कोट खुर्द, नंगल करार खा से होकर यह यात्रा आने वाले समय में गुजरेगी। उन्होंने कहा कि इन गावों की जमीन को किसी भी कीमत में सरकार को लूटने नहीं देंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक जगबीर बराड़, सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सूद, रवि महेंद्रू, रमेश शर्मा, दीवान अमित अरोड़ा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी, अमरजीत सिंह गोल्डी जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, अश्विनी भंडारी, दर्शन लाल भगत, हनी कंबोज, जिला सचिव अनु शर्मा, मीनू शर्मा, अमित भाटिया, सनी शर्मा, मनोज अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत विकी, आशीष सहगल, अनुज शारदा, चंदन राखेजा, क्षितिज ढल, मनीष बल, सोनू चौहान, अजय ठाकुर, अश्विनी दीवान, सुनील चोपड़ा, शिव दर्शन, राहुल जमवाल, जार्ज सागर, महेंद्र भगत, प्रमोद कश्यप, अजमेर सिंह बादल, दिनेश महेंद्रू आदि उपस्थित थे।
