भाजपा जालंधर शहरी ने नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के जालंधर आगमन के संबंध में की महत्वपूर्ण बैठक
जालंधर (R24N): भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में नवनियुक्त प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा के 27 जुलाई 2025 दिन रविवार को जालंधर आगमन के संबंध में बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में किया गया। इसमें विशेष रूप से प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व विधायक जगबीर बराड़, पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, भाजपा पार्षद राजीव ढींगरा, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, सुभाष सूद आदि उपस्थित हुए।

इस मौके सभी जिला भाजपा पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चो के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित हुए। इस मौके सुशील शर्मा ने कहा कि अश्वनी शर्मा के प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश है। उन्होंने कहा कि अश्वनी शर्मा जी के कुशल नेतृत्व में पार्टी 2027 के चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी और जालंधर शहरी से सभी 4 चार सीटें जीत कर पार्टी के हाथ मजबूत करेंगे।

उन्होंने कहा कि शर्मा का पार्टी के कार्यकर्ताओं से जुड़ाव ज़मीनी स्तर का है और उनके नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में नए युग की नींव रखेगी। उन्होंने कहा कि शर्मा जी का मिलनसार रवैया, दूरदर्शी सोच और कर्मठता वाली कार्यशैली पूरे प्रदेश में आप और कांग्रेस के झूठ का अंत करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्त्ता ही पार्टी की नींव है और उनके अध्यक्ष बनने से पार्टी आने वाले समय में पूरे प्रदेश में जीत का परचम लहरायेगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी, जिला सचिव शाम शर्मा, जिला ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी, भाजपा जिला प्रवक्ता सन्नी शर्मा, पंकज जुल्का, मंडल अध्यक्ष जॉर्ज सागर, मनीष सहगल, किशन लाल शर्मा, अजमेर सिंह बादल, शालू, प्रमोद कश्यप, मंडल अध्यक्ष मनीष बल, क्षितिज ढल्ल, राजेश मल्होत्रा, गौरव मेहता, अनुज शारदा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
