जालंधर (R24N): कांग्रेस सरकार आने पर आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की बात कहने वाले कांग्रेसी नेता प्रियंक खड़गे के बयान पर भड़के भाजपा नेता एडवोकेट वरूण कंबोज हनी ने कहा कि ये खड़गे का अति निंदनीय बयान है जबकि राष्ट्रीय निर्माण को कार्यरत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही तो देश को बचा कर रखने वाली असल संस्था है जिसने हमेशा देश सेवा के कार्य करने के लिए भारत के युवा को प्रेरित किया है जिनमें वे स्वयम भी शामिल है।

कंबोज ने कहा कि खड़गे को ये पता होना चाहिए कि संघ में स्वयं इच्छा से देश से प्रेम करने वाले लोग अपनी सेवाएँ देते है न कि कांग्रेस पार्टी जैसे देश को निजी जागीर समझ कर लूटने वाले लोग है। इतिहास गवाह है देश के कोने में जब भी कोई आपदा आई है तब-तब आर एस एस के स्वयंसेवकों ने वहाँ पहुंचकर सबसे पहले अपनी ज़िम्मेवारी सम्भाली है।
आज करोड़ो युवा आरएसएस के कारण ही देश सेवा में जुटे हुए है परंतु देश को बदतर हालातों में पहुचाने वाली कांग्रेस पार्टी के खड़गे जैसे नेता द्वारा आर एस एस को देश विरोधी बता कर बैन लगाने की शर्मनाक बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि ख़त्म हो रही कांग्रेस को दूसरों पर उँगली उठाने से पहले आत्म मंथन करने की ज़रूरत है। कंबोज ने कहा कि खड़गे नें संघ पर उँगली उठाकर करोड़ों देश वासियों के मन को ठेस पहुंचाई है। देश के करोड़ों लोग खड़गे के बयान की निंदा कर रहे हैं क्योंकि राष्ट्रीय निर्माण को समर्पित आर एस एस के कारण ही आज भारत की सम्माननीय संस्कृति का गौरव पूरे विश्व में फैल रहा है।
