Oplus_0
रोजाना24न्यूज: गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाला आर्यन एविएशन का हेलिकॉप्टर गौरीकुण्ड-सोनप्रयाग के जंगलो में क्रेश हो गया है। इस हादसे में पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत की खबर है। रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
मौसम खराब होने की वजह से ये हादसा होना बताया जा रहा है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में ये हादसा हुआ है। ये हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा था, तब ही ये हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक इस हेलिकॉप्टर में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। उत्तराखंड एडीजी कानून एवं व्यवस्था, डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि गौरीकुंड में लापता हुआ हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में 6 लोग सवार थे। अधिक जानकारी का इंतजार है।
जानकारी के मुताबिक सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर आर्यन कंपनी द्वारा हेलिकॉप्टर द्वारा 6 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए टेकऑफ किया गया। रास्ते में मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर द्वारा अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने से हेलीकाप्टर क्षतिग्रस्त हुआ।
हेलिकॉप्टर में ये लोग थे सवार
1. राजवीर-पायलट
2. विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ
3. विनोद
4. तृष्टि सिंह
5. राजकुमार
6. श्रद्धा
7. राशि
