Oplus_0
जालंधर (R24N) : विधायक रमन अरोड़ा के करप्शन केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। रमन के राजदार महेश मखीजा के पास से विजिलेंस ने 29 लाख रुपए का बैग बरामद किया था। अब उस मामले में नया खुलासा ये हुआ है कि विजिलेंस ने मखीजा के बचपन के दोस्त अरुण आनंद उर्फ़ नन्ना को केस में नामजद कर लिया है।
अरुण आनंद टूर एंड ट्रैवल का काम करता है और मखीजा के घर से दो गलियां दूर चरणजीतपुरा में रहता है। नन्ना की तलाश में विजिलेंस छापेमारी कर रही है, मगर अभी वह गिरफ्त से बाहर है।
आरोप है कि मखीजा ने रमन की गिरफ्तारी के तुरंत बाद एक पैसों से भरा बैग नन्ना को उसकी कार में पकड़वाया था। विजिलेंस को शक है कि अरुण आनंद भी मखीजा के जरिए विधायक के लिए काम करता था। फिलहाल अब अरुण के गिरफ्त में आने के बाद पता चलेगा कि उसकी कितनी भूमिका है।
