मेहनत और लगन ही अच्छे अंक की निशानी : मानवी खन्ना
जालंधर (R24N): केंद्रीय विद्यालय स्कूल की छात्रा मानवी खन्ना ने 91% अंक लेकर स्कूल के साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। जानकारी देती मानवी खन्ना ने बताया कि दिन रात की मेहनत और लगन से ही मेरे इतने अच्छे अंक आए हैं। मैं आगे भी मेहनत और लगन से अच्छे अंक लेकर अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन करूंगी।
