Vector illustration of the badge with breaking news.
जालंधर (R24N): नगर निगम के अधिकारी ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट को विजीलैंस ने गिरफ्तार किया है। उक्त अधिकारी को एक बड़े स्कैम में गिरफ्तार किया गया है। उक्त अधिकारी पर कुछ राजनेताओं के साथ मिलकर बड़े घोटाले को अंजाम देने के आरोप हैं, जिसके चलते विजीलैंस ने आज नगर निगम में दबिश दी है और वहां से उक्त अधिकारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार आज दोपहर विजीलैंस ने जालंधर नगर निगम में रेड की और वहां पर ए.टी.पी. ने बंद कमरे में काफी समय तक पूछताछ की है।
