जालंधर (R24N): समस्त सनातन जगत के आराध्य भगवान विष्णु के अवतार भगवान नरसिंह के जन्मोत्सव उपलक्ष में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन 11 मई दिन रविवार को शाम 4:30 से 6:30 बजे तक दुर्गा शिव मंदिर, दुर्गा कॉलोनी, नजदीक एचएमवी कॉलेज किया जाएगा।

जानकारी देते सनी दुआ ने कहा कि इस दिन वैष्णवो का निर्जल उपवास होता है और शाम को जब भगवान का प्रकट होता है तब ही सभी भक्त जल ग्रहण करते हैं। सनी दुआ ने कहा कि इस व्रत को हर कोई कर सकता है और यह व्रत करने वाले को भगवान का कृपा आशीर्वाद अवश्य मिलता है। श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल (रजि) द्वारा हरिनाम संकीर्तन, हरि कथा तथा प्रभु नाम का गुनगान किया जाएगा।बाद में फलाहार की व्यवस्था भी की गई है।
