घर तुड़वाने, पानी का कनेक्शन कटवाने एवं जान से मारने की धमकी दी
जालंधर (R24N): वार्ड-4 हरदयाल नगर क्षेत्र में इलाका पार्षद जागीर सिंह पर बीती रात दविंदर कुमार पुत्र अविनाश कुमार के घर में घुसकर कुछ शरारती तत्वों द्वारा गुंडागर्दी एवं गाली गलौच करने करने के आरोप लगे हैं। जानकारी देते देविंदर कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिन पहले हरदयाल नगर में शराब का ठेका बंद करवाने में हमारे परिवार का अहम योगदान दिया था। आगे दविंदर ने बताया कि इलाका पार्षद जागीर सिंह इस शराब के ठेके को खुलवाने का प्रयास कर रहा था जिसके चलते उसने मुझे फोन करके अपने घर पर बुलाया, जब मैंने घर जाने से मना कर दिया तो पार्षद जागीर सिंह कुछ बदमाशों को साथ लेकर मेरे घर आया और गाली गलौच करने लगा।
पार्षद ने मुझे घर तुड़वाने, पानी का कनेक्शन काटने एवं जान से मरवाने की धमकी दी। मेरे पूरे परिवार में डर का माहौल पैदा हो गया हैं, जब मुझे कुछ ना सुजा तो मैंने तुरंत इसकी जानकारी प्रशांत गंभीर को दी। सूचना मिलते ही भाजपा नेता प्रशांत गंभीर मौके पर पहुंचे एवं मैंने इस मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-8 में दर्ज करवाई। इसके बाद पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष राजेश बाघा को इस मामले की जानकारी दी गई। राजेश बाघा ने पुलिस कमिश्नर से बात की एवं पुलिस कमिश्नर के आश्वासन पर कि आरोपी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर किशन लाल शर्मा, पार्षद भगवंत प्रभाकर, रोशन हीर, पुनीत चड्ढा, प्रेम कुमार महाजन, निका पंडित, अजमेर सिंह बादल, भूपेंद्र सिंह राजू, सूरज उपाध्याय, परमिंदर मल्होत्रा व अन्य लोग उपस्थित थे।
देविंदर सिंह ने मुझे धमकियां दी : जागीर सिंह दूसरी ओर घटना को लेकर जागीर सिंह का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि उनके पक्ष के जसवंत सिंह की शिकायत पर ठेका बंद करवाया गया था लेकिन दविंदर सिंह इलाके में झूठी अफवाह फैला रहे थे कि पार्षद ने अपने लैटर पैड पर ठेका खोलने पर कोई आपत्ति न होने का लिख कर दिया है। जब उनके पास यह बात पहुंची तो वह इलाके के गण्यमान्य 5 लोगों को साथ लेकर दविंदर के घर गए थे जहां उससे अफवाह का प्रूफ मांगा था। उन्होंने कहा कि उल्ट दविंदर सिंह ने उन्हें धमकियां दी जिसकी शिकायत उन्होंने सीपी को दे दी है। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से कोई गाली-गलौच या धमकी नहीं दी गई है।भाजपा का एक वफद देविंदर कुमार से मिलने उसके घर पहुंचा
भाजपा का एक वफद देविंदर कुमार से मिलने उसके घर पहुंचा एवं दविंदर के परिवार को आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी उसके साथ खड़ी है और क्षेत्र में किसी तरह की गुंडागर्दी नहीं की जाएगी।
