रोजाना24न्यूज़: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने सिविल अस्पताल होशियारपुर में स्थापित की सी.टी. स्कैन मशीन का उद्घाटन किया। इस मौके उन्होंने कहा कि हर जरुरतमंद तक बिना किसी भेदभाव के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है। लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि करते हुए यह सी.टी. स्कैन मशीन लगाई गई व डायगोनास्टिक सैंटर भी स्थापित किया गया है। इससे जिले के लोगों के बहुत ही कम दाम पर टैस्ट किए जाएंगे जोकि लोगों की लंबे समय से मांग थी। इस मौके पर उनके साथ डायरेक्टर स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग डा. रणजीत सिंह घोतड़ा भी विशेष तौर पर मौजूद थे।
स्कैन व लैब टैस्ट भी बहुत कम कीमत पर उपलब्ध
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप के अंतर्गत क्रस्ना डायगोनास्टिक सैंटर की ओर से सी.टी. स्कैन मशीन लगाई गई है। इस डायगोनास्टिक सैंटर में सी.टी. स्कैन व अन्य लैब टैस्टों के रेट मार्किट रेटों से 70 से 80 प्रतिशत कम हैं। उन्होंने बताया कि सी.टी. स्कैन ब्रेन जोकि मार्किट में करीब 3 हजार से 3500 रुपए के करीब है, वह स्कैन यहां 485 रुपए में की जाएगी। विटामिन-डी का टैस्ट जो मार्किट में 1200-1300 रुपए में किया जाता है, वह टैस्ट यहां सिर्फ 290 रुपए में किया जाएगा। इसी तरह बाकी स्कैन व लैब टैस्ट भी यहां बहुत कम कीमत पर उपलब्ध है। इस संबंधी रेट लिस्ट को डायगोनास्टिक सैंटर के बाहर डिसप्ले कर दिया गया है।
मान सरकार आने के बाद लोगों को नि:शुल्क दवाइयां भी मिल रही: ब्रम शंकर जिंपा
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सिविल अस्पताल में स्थापित सी.टी स्कैन व डायगोनास्टिक सैंटर में सिविल अस्पताल के डाक्टरों के अलावा अन्य मान्यता प्राप्त डाक्टरों की ओर से लिखी गई पर्ची (जिस पर डाक्टर की मुहर लगी हो) को दिखा कर भी टैस्ट करवाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आमदी पार्टी की सरकार बनने के बाद सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाने वाले मरीजों को अस्पतालों में नि:शुल्क दवाईयों के अलावा हर बुनियादी सुविधाएं सही तरीके से मिल रही है। इस मौके पर कार्यकारी सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, जिला मैडिकल कमिश्नर डा. हरबंस कौर, डा. सुनील भगत अन्य मैडिकल अधिकारियों के अलावा अजय मोहन बब्बी, सतवंत सिंह सियान संदीप सैनी, वरिंदर शर्मा बिंदू, दिलीप ओहरी, आज्ञा पाल सिंह साहनी, सुमेश सोनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
