रोजाना24न्यूज: जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित काला बकरा के नजदीक एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 के करीब लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सवारियों से भरी टूरिस्ट बस जालंधर से जम्मू की तरफ जा रही थी कि जब वह काला बकरा के पास पहुंची तो ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर चढ़ रही थी की तभी टूरिस्ट बस ट्राली में जा टकराई। बस ट्राली में इस तरह घुस गई की लोगों द्वारा ड्राइवर को बड़ी मशक्कत के साथ बाहर निकलना पड़ा। इस हादसे में बस चालक और एक अन्य की मौत हो गई।