चंडीगढ़ (R24N): पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब सरकार ने 8 मार्च को प्रतिबंधित छुट्टी देने का ऐलान किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य में प्रतिबंधित छुट्टी का फैसला किया है। सरकार ने इस छुट्टी को आरक्षित छुट्टियों की सूची में शामिल कर दिया है, जिससे सरकारी कर्मचारियों को इसे चुनने का विकल्प मिल गया है।
प्रतिबंधित अवकाश का मतलब यह है कि यह अवकाश केवल सरकारी कर्मचारियों को ही मिलता है। कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार साल में दो बार आरक्षित अवकाश ले सकते हैं। यह अनिवार्य नहीं है, बल्कि एक विकल्प के रूप में पेश किया गया है।
