
जालंधर (R24N): पंजाब भाजपा के क़द्दावर नेता नवल किशोर कंबोज ने दिल्ली चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर समस्त पंजाब वासियों को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली के बाद अब भाजपा की पंजाब में बारी है। कंबोज ने कहा कि जनता ने केजरीवाल को बाहर का रास्ता दिखाया है क्योंकि लोग आप पार्टी की असली कारगुज़ारी जान चुके हैं जिन्होंने जनता को मूर्ख बनाने के अलावा और कोई काम नहीं किया है। बधाई देने कंबोज के कार्यालय पहुँचें वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर भारद्वाज ने कहा कि 2027 में पार्टी को बेदाग़ छवि वाले नेताओं को चुनाव में मौक़ा देना चाहिए ताकि शहर में पार्टी की जीत पक्की हो सके। इस अवसर पर हनी कंबोज, अशोक शर्मा, प्रवेश ढल्ल, बब्बी सहगल, हेमंत हनी व अन्य नेता मौजूद थे।