Vector illustration of the badge with breaking news.
जालंधर (R24N): इस समय की बड़ी खबर जालंधर वेस्ट से हैं। जालंधर के अवतार नगर में गोली चलने की सूचना है। पता चला है कि गोली चलने की वारदात में दो लोग जख्मी भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल युवको के नाम हनी और करणवीर बताए जा रहे हैं। फिलहाल घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। चर्चा है कि घटना चुनावी रंजिश का परिणाम है। वहीं, गोली मारने वाले आरोपी की पहचान गुरविंदर बाबा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ये घटना अवतार नगर 13 नंबर गली में हुई है। फिलहाल मामले की जांच के बाद थाना भार्गव कैंप की पुलिस मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है।
