रोजाना 24 न्यूज, जालंधरः महानगर के कई सरकारी विभागों के कामकाज न्यारे हैं। जैसे आरटीओ दफ्तर को ही ले लीजिए। यहां एक माली ही कलेक्शन ब्वाय बनकर करप्शन के पैसे इकट्ठे कर रहा है। पैसे इकट्ठे भी एक मैडम जी के नाम पर हो रहे हैं और मैडम जी ही बताती हैं किसको कब शिकार बनाना है।
बताया जाता है कि आरटीओ दफ्तर में स्मार्टचिप ने एक माली रखा है। माली ने जब बाग से पाैधे लगाने का काम खत्म कर दिया तो उसे फ्री टाइम में करप्शन का पाैधा नजर आ गया। बस फिर क्या दफ्तर की महिला क्लर्क ने उसे कलेक्शन ब्वाय बना दिया। बताते हैं कि यह माली सुबह से लेकर दोपहर तक विंडो वाले चालान इकट्ठे करता ही नजर आता है और फिर विंडो के इस पार से उस पार तक का सफर सैटिंग के सहारे पार करवाता है।
एक और बात है कि मैडम रोज इस माली को टारगेट देती हैं कि आज इतने शिकारों से कलेक्शन करनी है और आज इतने शिकार पेंडिंग रखने हैं ताकि जब अगले दिन काम कम हो तो दिहाड़ी खराब न जाए।
बताया जाता है कि कई लोग जो यहां काम करवाने आते हैं उन्हें यह भी नहीं पता कि जिसको वो अपने चालान समेत अन्य दस्तावेज साैंप रहे हैं वो एक माली है न कि क्लर्क। अब ये तो उच्च अधिकारियों को चाहिए कि इस तरफ ध्यान दें और माली और मैडम ने आरटीओ दफ्तर में जो भ्रष्टाचार का पाैधा लगाया है उसे उखाड़ फेंकें।
