जालंधर (R24N): नवरात्रों के उपलक्ष्य में गुज्जा पीर सोढल रोड पर माँ दुर्गा जी की पूजा करवाई गई। इस विशेष तौर पर माँ दुर्गा पूजा में अजय साहनी को सम्मानित किया गया। चड्ढा बिरादरी के वशिष्ठ उप प्रधान आरुष चड्ढा, नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान राजन शर्मा, हनी मेहरा, राहुल चौहान, अखिल शर्मा को माँ दुर्गा पूजा में अजय साहनी की ओर से समानित किया गया।
