Vector illustration of the badge with breaking news.
रोजाना24न्यूज: लूट की नीयत से आए हमलावारों ने मोबाइल शोरूम के बाहर 20 गोलियाँ चलाकर इलाके में दहशत फैला दी। घटना जालंधर के पड़ोसी जिला कपूरथला की है जहां मल्होत्रा मोबाईल का शोरूम जो कि बस स्टैंड के पास है के बाहर आए लुटेरों ने आते ही 20-25 फायर किए। फायर करने के बाद युवक फ़रार हो गए। शोरूम मालिक टीनू ने बताया कि शोरूम के बाहर रूके लुटेरों ने 20-25 गोलियाँ चला दी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। शोरूम मालिक ने बताया कि वही काम करने वाले युवक के कान के पास से गोली निकल गई।
