रोज़ाना 24 न्यूज, लुधियाना : पंजाब के लुधियाना महानगर में जिस तरह से आबादी बढ़ रही है लुधियाना से एक खौफनाक खबर मिली है। पर यूपी से आए एक उसी गति से अपराध भी बढ़ रहे है। युवक की उसके दोस्त ने पैसों के लालच में हत्या कर दी। हत्यारे ने शव के टुकड़े-टुकड़े कर, बोरी में डाल कर उनको नहर में फेंक दिया। इस बात का जब कुछ दिन बाद मृतक के परिजनों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिसआरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। उसने खुद पुलिस के पास पंहुच कर सारी बात बता दी। बताया जा रहा है कि मृतक युवक यूपी के मुजफ्फरनगर से लुधियाना में कपड़ा खरीदने के लिए आया था। युवक के पास 25 हजार रुपए थे, पैसेके लालच में आरोपी ने दोस्त को मार दिया। मृतक युवक की पहचान इस्लाम के रूप में हुई है। मृतक के भाई महबूब ने पुलिस को बताया कि इस्लाम (30) 18 अप्रैल को मोहम्मद महफूज निवासी गुरु गोबिंद सिंह नगर के पास ठहरा था। बाद में महफूज ने उन्हे बताया कि इस्लाम वापस जलालाबाद चला गया है। महबूब ने कहा कि उन्हें 30 अप्रैल को एक अन्य युवक मोहम्मद नावेद निवासी कैराना जिला शामली से पता चला कि इस्लाम को मोहम्मद महफूज ने 25 हजार रुपए के लालच में काट कर मार दिया है और उसके शव के टुकड़े करके नहर में बहा दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। आज सब्ह पुलिस पक्खोवाल नहर पर पहुंची। जहां शव के टुकड़ों की तालाश करने में गोताखोरों की मदद ली गई। तभी एक बोरी में से इस्ताम के शव के टुकडे मिले।
