जालंधर (R24N): हर साल की तरह इस साल भी गर्मी की छुट्टियों को लेकर ट्रेडर एसोसिएशन जालंधर की ओर से अड्डा होशियारपुर, अड्डा टांडा, माई हीरां गेट 26,27,28,29, 30 जून 2024 तक बाजार बंद रखा जाएगा। बुधवार, वीरवार, शुक्रवार, शनिवार को गर्मी की छुट्टियों के लेकर मार्किट बंद रहेगी। बाहर से आने वाले व्यापारी नोट करें ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी ना आए। इस मौके पर प्रधान दीपक जोशी, उप प्रधान भूपेंद्र सिंह तलवार, जनरल सेक्रेटरी पुषण लूथर आदि अन्य लोग मौजूद थे।
