रोजाना24न्यूज: आम आदमी पार्टी द्वारा डिस्ट्रिक्ट प्रेजिडेंट, डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेजिडेंट, डिस्ट्रिक्ट सेकेट्री की सूची जारी की है जिसमें जालंधर के स्टीफन मसीह सिद्धू को डिस्ट्रिक्ट प्रेजिडेंट का पद दिया गया है। आम आदमी पार्टी सरकार ने स्टीफन मसीह सिद्धू पर विश्वास किया है कि उनको जो पद दिया गया है वह उन पर खड़ा उतरेंगे और तन मन से सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंच जाएंगे और कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

इस मौके पर खुशी जाहिर करते स्टीफन मसीहा सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास किया है मैं उसे पर खरा उतरूंगा और तन मन से अपना काम करूंगा। मैं आम आदमी पार्टी हाई कमान, मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान व जालंधर की सामूहिक टीम का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और यह पद के लिए चुना।
