रोजाना24न्यूज: राम मंदिर अयोध्या में रामलला के आने पर पूरे भारत विश्व में हर जगह पर लंगर लगाए गए। इस मौके पर लोगों ने मंदिरों में प्रभु राम जी का गुनगाण किया व कई जगह पर हनुमान जी के स्वरूप भी निकाले गए। भगवान रामलला के आने की खुशी में जालंधर में भी जगह-जगह लगर लगाएंगे। हर जगह भगवान राम जी के नाम की गूंज थी।

जालंधर की ब्रांडरथ रोड पर रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में लंगर लगाया गया। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार (जज्जी), राजेंद्र कुमार (लवली), भारत भूषण, अशोक सोबती, दिलीप शर्मा, सोनू शर्मा, नवदीप अरोड़ा, मोहित, केतन सोबती, मौलिक सोबती, हनी मल्होत्रा, रमन शर्मा, दीपक, गौतम, बिट्टा जैन आदि अन्य भक्त मौजूद थे।

